बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 4 और हुई वृद्धि, आंकड़ा पहुँचा 259, यहां मिले नए मरीज

पटना :  बिहार में 4 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसके बाद एक बार फिर संख्या में वृद्धि हुई है। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 259 हो गयी है।यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। 4 नए पुरुष कोरोना पॉजिटिव मरीज में पूर्वी चंपारण के बंजरिया के हैै। जिनकी उम्र 28 साल, 32 साल,50 साल और 54 साल है।
इन चार मरीजो में से तीन मुंबई से आये हैं। जबकि एक दिल्ली से वापस आया है। फिलहाल इनके संपर्क में आये हुए लोगों की जानकरी जुटाई जा रही है।अभी तक बिहार में आज कुल 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का मामला सामने आया है।
इसके पहले गोपालगंज में 4 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आया था। 2 पुरुष जिनकी उम्र 19 और 60 साल, 2 महिला जिनकी उम्र 50 साल और 60 साल है।गोपालगंज जिले पंचदेवरी, सदर, फुलवारी और भोरे ब्लॉक के है।ये  सभी 4 मरीज कैसे संक्रमित हुए हैं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top