भभुआ के पूर्व विधायक चन्द्रमौली मिश्र से पीएम मोदी ने फोन कर की बात, जाना हाल, देखिए क्या बातचीत हुई Video

भभुआ कैमूर। कोरोना के इस संकट काल में प्रधानमंत्री खास से आम कार्यकर्ता तक फोन कर स्थिति के बारे में जानकारी ले रहे है और उनका मनोबल बढ़ा रहे है। लॉक डाउन के तहत घरों में अपील कर रहे है। इसके तहत पीएम मोदी ने शनिवार को कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा के पूर्व विधायक चन्द्रमौली मिश्र को फोन कर किया और हाल जाना। लॉक डाउन के बारे में जानकारी ली। कई बातें हुईं।  

इस संबंध में पूर्व विधायक ने बताया कि शनिवार के सुबह 9 बजे उनके मोबाईल पर अननोन नंबर से फोन की घण्टी बजती है। इसके बाद पूर्व विधायक फोन उठाते है। उधर से पीएम मोदी के पीए की आवाज क्या आप चन्द्रमौली जी बोल रहे है। मैंने कहा हां तो उसने कहा आपसे प्रधानमंत्री जी बात करना चाहते हैं। यह बात को सुनते ही मुझे खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। प्रधानमंत्री जी ने फोन लेते है। इसके बाद बात होती है। 
पूर्व विधायक से पीएम ने बात करने के दौरान उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ लंबी उम्र की कामना की। पीएम से पूर्व विधायक ने कहा वह स्वस्थ्य है और लॉक डाउन का पालन करते हुए घर में ही है। इस पर पीएम ने कहा कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रहा है। इस बचाव का एक मात्र उपाय है लॉक डाउन में घरों में रहना है। कार्यकर्ता गरीबों के लिए अच्छा काम कर रहे है। पीएम ने मिश्रा से कहा आप जैसे लोगों की आशीर्वाद से देश की सेवा कर रहा हूँ। 

आप पहली पीढ़ी के कार्यकर्ता है। अब तीसरी पीढ़ी के कार्यकर्ता काम कर रहे है। मिश्रा ने पीएम से कहा आपके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आपकी लंबी उम्र हो। आपके नेतृत्व में हमलोग काम कर रहे है। देश आगे बढ़ रहा है। पीएम ने कहा संकट बहुत बड़ा है। पूरी दुनिया जूझ रहा है। अभी देश थोड़ा बचा है। घर में रहने की अपील की।पीएम ने कहा पटना में कैलाशपति मिश्र के यहां आने-जाने में आपका नाम सुना था। आप जैसे पुराने कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। आपलोगों ने पार्टी को मजबूत बनाने में काफी सहयोग किया है।

पीएम ने पूर्व विधायक से लगभग साढ़े 4 मिनट बात कर हाल जाना। पूर्व विधायक ने बताया कि मेरे लिए यह जीवन का सबसे खास दिन रहा। मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझ रहा हूं कि 91 साल की अवस्था में प्रधानमंत्री ने मुझे याद किया है। उनसे फोन पर बात हुई। स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही लंबी उम्र की कामना की।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक चंद्रमौली मिश्र उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। उनका भभुआ जिले के खरेंदा गांव में ससुराल होने के बाद यहीं रहकर वे वकालत करते थे। वर्ष 1962 में वे जनसंघ से जुड़े थे और राजनीति में अपना कदम रखा था। इसी दौरान पूर्व विधायक ने वर्ष 1969 में जनसंघ से भभुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद वे 1972 तक विधायक बने रहे। इसके बाद जब सरकार गिरी तो फिर चुनाव लड़े। लेकिन फिर सफलता नहीं मिल पायी। बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में श्री मिश्र की गिनती होती है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top