सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

भभुआ/कैमूर। कोरोना को लेकर लॉक डाउन चल रहा है। इस बीच एक युवक सोशल मीडिया के फेसबुक व व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था।जिसे पुलिस द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को पोस्ट वायरल होने के दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार युवक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के सिकठी गांव के अरविद सिंह के पुत्र अखिलेश सिंह के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को उक्त युवक द्वारा फेसबुक व वाट्सएप पर आपसी सदभाव बिगाड़ने वाला एक आपत्तिजनक पोस्ट किया गया। 

जिसमें संप्रदाय विशेष के प्रति कई आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जब इसका पता चलते ही कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर भभुआ एसडीपीओ अजय प्रसाद, थानाध्यक्ष रामानंद मंडल व डीआइयू सहित एक टीम का गठन किया गया। टीम ने पोस्ट करने वाले युवक के पोस्ट को खंगालने कर मात्र दो घंटे में  चिह्नित कर लिया। इसके बाद भभुआ थाना क्षेत्र के सिकठी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर उक्त युवक को गिरफ्तार किया। 

उसके पास पोस्ट करने वाली मोबाइल को भी बरामद कर लिया। पूछताछ में युवक ने पोस्ट करने की बात स्वीकार की। कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि कहा सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। कोई भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। सभी थानाध्यक्षों को ऐसे लोगों को निगाह रखने व गलत गतिविधि की जानकारी मिलते ही तत्काल उसे गिरफ्तार करने का निर्देश गया है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top