भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल): कोरोना को लेकर लॉक डाउन है। इस बीच भी शराब बेचने का सिलसिला चल रहा है। जिसका सूचना पुलिस को देने वाले एक पत्रकार पर शराब बेचने वाले ने हमला करते मारपीट किया गया। यह मामला कैमूर के भभुआ शहर में एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार कौशल किशोर पाठक के साथ हुई है। जो सोनहन थाना क्षेत्र के पोखरा गांव के है।
कैमूर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का कहना है पत्रकार पर हमला देश के चौथे स्तंभ पर हमला है। इस मामले में पुलिस प्रशासन को सख्त से सख्त एक्शन लेना होगा। पत्रकारों पर हमला कर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। इस हमले के बाद पत्रकारों में आक्रोश है और इस हमले की कड़ी निंदा की गई है।
जानकारी के मुताबिक, पत्रकार द्वारा अपने थाना क्षेत्र में शराब की बिक्री होते देख रहा नहीं गया और शराब बेचने वाले के खिलाफ सोनहन थाने में शिकायत थी। जिसके बाद आरोपी पत्रकार के खिलाफ पड़ गए थे। सोमवार को पत्रकार अपने गांव से भभुआ कार्यालय जा रहे थे। इसी बीच आरोपियों ने हमला कर दिया। हमला को देख उनके पिता व अन्य भाई भी दौड़े।उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया। पत्रकार सहित कुल 5 घायल बताये जाते है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया।जहां सभी घायलों का इलाज किया गया।
इस मामले को लेकर सोनहन थाने में पत्रकार द्वारा आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। दिए गए आवेदन में बताया है कि 27 अप्रैल को लगभग 12 बजे दिन के करीब अपने गांव पोखरा से भभुआ कार्यालय आ रहा था अपने गांव और सिमरिया के बीच मेरे ऊपर लाठी-डंडों से हमला किया गया शोर मचाए जाने के बाद मेरे पिता अविनाश पाठक बचाव के लिए आगे आए इसी क्रम में अन्य आरोपियों के द्वारा उनके साथ में मारपीट की गई। जिसमें तीन अन्य घायल हो गए। मैं समाचार पत्र में इलाके में हो रही शराब कारोबार के अलावा अन्य अवैध गतिविधियों को प्रकाशित करता रहा हूं।इसी कारण मुझ पर हमला किया गया। आवेेेदन में आधा दर्जन नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी का आवेदन दिया है।
वही इस मामले में सोनहन थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने बताया है कि लॉक डाउन में रास्ते को घेराबंदी करने के बाद विवाद हुआ था। ईंट पत्थर व लाठी डंडे चले है। जिसमें पत्रकार सहित 5 लोग बताये जा रहा है। 10 लोगो के नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार है। जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
वही इस मामले में एसपी दिलनवाज अहमद का कहना था कि इस घटना की जानकारी मिली है। सोनहन थानेदार को निर्देश दिया गया है। जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।