दुर्गावती (कैमूर) मुबारक अली। कैमूर प्रशासन द्वारा लगातार चार दिनों से बाहर से बॉर्डर पर आने वाले प्रवासी मजदूरों को कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से सुबह व शाम स्पेशल ट्रेन चलवा कर उनको गृह जिला भेजने का कार्य किया जा रहा है.चौथे दिन कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से शुक्रवार की सुबह 1460 प्रवासी मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन बिहार के दानापुर बरौनी एवं कटिहार जंक्शन के लिए रवाना हुई.
वहीं शाम में को यहां से 1460 प्रवासी मजदूरों को लेकर कटीहार, अररिया, पुर्णिया जंक्शन को लेकर हुई रवाना.इस दौरान श्रमिकों के चेहरे पर घर जाने की खुशी देखते ही बनी.ट्रेन रवाना होने से पहले सभी मजदूरों को भोजन का पैकेट व पीने का पानी दिया गया.इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान पुरा रखा गया.प्लेटफॉर्म छोड़ने समय मजदूर हाथ हिलाकर अधिकारियों व कर्मचारियों का अभिभावक कर रहे थे.
मौके पर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी,एसपी दिलनाज अहमद,कैमूर एडिएम सुमन कुमार,असिस्टेंट कमांडेंट टिके अग्नि होत्री, वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार अमर, वीडियो प्रशांत कुमार प्रसून, डिएसपी रघुनाथ सिंह,थाना अध्यक्ष संजय कुमार सहित जिले के अन्य अधिकारी व भारी संख्या मे पुलिस के जवान मौजूद थे.



