विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला की मौत,गांव में मचा कोहराम,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

दुर्गावती (कैमूर) मुबारक अली।
 दुर्गावती थाना क्षेत्र के चेहरियां बाजार निवासिनी कपुरा देवी गुरुवार की शाम घर से बाहर शौच करने जाते समय विद्युत करंट के चपेट में आने से मौत हो गई.घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के चेहरिया बाजार निवासी सुरेंद्र कोहार की पत्नी कपूरा देवी गुरुवार की देर शाम शौच करने के लिए घर से बाहर जा रही थी. 

तभी घर से बाहर खेत की तरफ  धारा प्रवाहित विद्युत तार निचे गिरा हुआ था.अंधेरा होने की वजह से कपूरा देवी निचे गिरे हुए विद्युत तार को देख नहीं पाई . परिणाम स्वरूप विद्युत करंट के चपेट में कपूरा देवी आ गई और उसकी मौत हो गई.इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.कपूरा की मौत से उसके परिवारों में चिख-पुकार मच गया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top