मैट्रिक में 470 अंक लाकर वर्षा ने मारी बाजी, कैमूर में नाम किया रौशन, इस हाईस्कूल की है छात्रा
मंगलवार, मई 26, 2020
दुर्गावती (कैमूर) मुबारक अली-- मेहनत करने पर मुश्किल से मुश्किल मंजिल भी पाई जा सकती है कुछ ऐसा ही कर दिखाई है.दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के ग्राम जेवरी सुरेश कुशवाहा के पुत्री वर्षा कुमारी मौर्या ने उन्होंने मैट्रिक की पढ़ाई कन्या उच्च विद्यालय कल्याणपुर से कर रही है.बिल्कुल सामान्य परिवार में पाली पढी वर्षा कुमारी मौर्या ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वर्ष 2020 की माध्यमिक शिक्षा में 94 प्रतिशत के साथ कुल 470 अंक लाकर कैमूर जिले के साथ साथ अपने विद्यालय तथा माता-पिता का नाम रोशन की है. साधारण परिवार में जन्मी वर्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित हुआ.इसे हिंदी मे 96, संस्कृत मे 89,गणित मे 94,विज्ञान मे 94,समाजिक विज्ञान मे 97 अंक प्राप्त हुए है.अंक देखकर वर्षा खुशी से झूम उठी और वर्षा का मुंह मीठा कराने का दौर शुरू हो गया.वर्षा मौर्या ने अपने इस कामयाबी का श्रेय अपने -पिता सुरेश कुशवाहा तथा लकी कोचिंग सेंटर बिछियां के संचालक नरेंद्र सिंह कुशवाहा तथा शिक्षक अभिषेक सिंह डब्लू को देती है. जिनके कुशल प्रशिक्षण में उसने इस मंजिल तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की है. वर्षा के इस कामयाबी पर उसके माता-पिता एवं परिजनों ने वर्षा का मुंह मीठा करा कर खुशी जाहिर की है. लकी कोचिंग सेंटर के संचालक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने वर्षा के अच्छे भविष्य की कामना की है.वर्षा मौर्या बताती है कि आगे चलकर वह डॉक्टर बनना चाहती है.अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देता हूं इंटर की परीक्षा में और अच्छा स्थान पा सकूं इसके लिए मैं कड़ी मेहनत करूंगा.
Tags

