मोहनियां। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में 60 वृद्ध की मौत हो गयी। मामला मोहनियां थाना क्षेत्र के देवकली गांव का है। मृतक उक्त देवकली गांव के 60 वर्षीय दयानिधि सिंह बताया जाते है। मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए।
जिसके परिजनों आनन फानन में मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया गया। वही इस मामले मोहनियां थानाध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुआ।जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गयी है।
जिसमें परिजनों द्वारा मारपीट के दौरान वृध्द के मौत होने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि वृद्ध की मौत मारपीट से हुई है या हार्ट अटैक से हुई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

