कुदरा कैमूर। बाइक से गिर कर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर की है। मृतक नेवरास गांव का भोला सिंह का 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बताया जाता है। जो मंगलवार की देर शाम अपने बाइक से गांव जा रहा था। इसी बीच अनियंत्रित होकर बाइक सड़क के किनारे जा गिरी।
जिसमें बाइक सवार गंभीर से रूप घायल हो गया। जिसके बाद लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए कुदरा पीएचसी ले गए। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। जहां बुधवार की देर शाम वाराणसी में इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गयी और वही शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।शव के गांव में पहुँचते ही कोहराम मच गया। वही परिजनों का रो रोकर कर बुरा हाल हो गया।

