आंध्रप्रदेश के ट्रक चालक की भभुआ में इलाज के दौरान मौत, कर्मनाशा बॉर्डर पर बिगड़ी थी तबियत

भभुआ/कैमूर
। बुधवार की रात तबियत बिगड़े आंध्रप्रदेश के ट्रक चालक की भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।मृतक ट्रक चालक की आंध्रप्रदेश के करूपा जिले के निवास नगर के रहने वाले टी इमाम साहब के अंजन ऐलुट बताया जाता है।

 मिली जानकरी के मुताबिक बताया जाता है। मृतक लेकर कर्मनाशा बॉर्डर पर पहुँचा।लेकिन लू लगने से उसकी तबियत बिगड़ गयी जिसके उसे इलाज के लिए दुर्गावती पीएचसी में ले जाया गया।जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया।

 वही भभुआ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होते देख पीएमसीएच रेफर दिया गया। जहां एंबुलेंस से लेकर इलाज पीएमसीएच जा रहे थे।लेकिन इस बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद भभुआ सदर अस्पताल शव को ले आये और पोस्टमार्टम कराया गया। उसके साथ रहे खलासी व अन्य लोगों को शव को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top