Big Breaking : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार में मारी जोरदार टक्कर,हादसे में दो की मौत


दुर्गावती (कैमूर)मुबारक अली।
 दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहियां मोड़ के समीप एनएच दो पर शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया.हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. इसमें एक महिला एक पुरुष शामिल हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार  यूपी से बिहार की तरफ आ रहे ग्राम बेलवनियां थाना सैयदराजा चंदौली निवासी शिव शंकर सिंह एवं  विभा देवी बाइक पर सवार होकर दुर्गावती के कल्याणपुर में जा रहे थे। जहां उनके एक रिश्तेदार की मौत खबर सुन कर जा रहे थे। 

शोक संवेदना के लिए। लेकिन बीच रास्ते में बाइक से मरहियां मोड़ के समीप ही पहुंचे ही थे.तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में जोरदार धक्का मारते हुए मोहनिया की तरफ भाग निकला हादसे में बाइक सवार दोनों लोग की मौके पर दर्दनाक मौत हो गया. हादसे को देख आसपास के लोग मौके पर भिड़ जुट गई.जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलने के थोड़े ही देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पर पहुंच गई. पुलिस ने छत बिछत शव को कब्जे में कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top