औरंगाबाद में मौसी के घर गए कैमूर के युवक की लू लगने से मौत,गांव से पैदल ही गया था औरंगाबाद

कुदरा/कैमूर
। बिहार में कुछ दिनों में तापमान परवान पर चढ़ा हुआ और लू के थपेड़े अब जानलेवा साबित होने लगे है। ऐसे में चल सरकार द्वारा आदेश भी जारी किया गया लू से बचने के लिए घरों से बाहर बेवजह लोग नहीं निकलें। वही लू के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक कैमूर जिले के कुदरा का 25 वर्षीय आकाश कुमार बताया जाता है।मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को आकाश अपने गांव से पैदल चलकर दिन भर में औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में मौसी के घर गया था।

 वहां पहुचने के बाद परिजनों के साथ रात में खाना खाया और सोने के लिए चला गया। लेकिन देर रात युवक की तबियत बिगड़ गयी। जिसके उसे मौसी के घरवालों ने एक मेडिकल दुकान से दवा लाकर खिलाया।लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ तो इलाज के लिए उसे रफीगंज पीएचसी में ले गए। जहां डॉक्टर द्वारा जांचोपरांत लक्षण को देखते हुए लू लगने की बात कही। जिसके बाद डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे गया कि लिए रेफर दिया।

 इसी बीच परिजन सदर अस्पताल जा रहे थे और रास्ते में ही आकाश ने दम तोड़ दिया।परिजनों ने जब सदर अस्पताल इलाज के लिए ले गए तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वही परिजनों का कहना था कि वह बुधवार को सुबह 7 बजे कुदरा से चला था जो दिनभर पैदल चलकर आया था। जिसके कारण उसे लू लग गया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top