भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर में अवैध हथियारों के साथ मुखिया पति सहित तीन लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इनके पास से एक नाली देसी बंदूक, 3 राइफल, और छह पुराना खोखा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई एएसपी अभियान के नेतृत्व में सीआरपीएफ के g-47 कंपनी के कमांडर ने की है। मामला कैमूर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र अधौरा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव का है। इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेस वार्ता कर दी।
उन्होंने बताया अधौरा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव के अमावस सिंह के घर पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने की सूचना मिल रहा था। वही अधौरा के जंगल में विगत 5 मई को दो केन बम बरामद हुआ था। जिसके बाद से पुलिस चौकस और अलर्ट थी। एक बार फिर 5 जून को अमावस सिंह के घर पर असामाजिक तत्वों की आने की सूचना मिला तो अधौरा पुलिस और एएसपी अभियान के नेतृत्व में सीआरपीएफ के g-47 कंपनी के कमांडर ने घेराबंदी करते हुए अमावस सिंह के घर पर छापेमारी किया गया।
इस दौरान वर्तमान मुखिया पति कन्हैया सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के पास से एक नाली देसी बंदूक, 3 एनपी बोर की राइफल, और छह पुराना खोखा बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमावस सिंह,भागवत सिंह और मुखिया पति कन्हैया सिंह तीनों बहेरा गांव के हैं। जप्त हथियारों के विरुद्ध इन लोगों ने ना तो कोई कागजात दिखाया और ना ही संतोषजनक जवाब हीं दे पाए। जिसके बाद पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।

