भभुआ/कैमूर। कैमूर में बिजली विभाग द्वारा बरसात के पहले बिजली आपूर्ति सुदृढ़ करने का कार्य शुरू करा दिया गया है। ताकि बरसात के मौसम में बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बिजली व्यवस्था को ठीक करने मेंटेनेंस कार्य करने को लेकर जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट फिटर से एक सप्ताह तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगा।
इसकी जानकारी एसडीओ रंजन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि करमचट पावर हाउस से 8 जून से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। यह प्रक्रिया एक सप्ताह यानी 14 जून तक रहेगा। क्योंकि कुदरा से तेलारी के बीच 33 हजार केवीए तार व अन्य मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा। इस दौरान करमचट पावर हाउस से जुड़े भीतरीबांध, अमाव,सबार सहित संबंधित गांवो में बिजली आपूर्ति नहीं रहेगा।
इसलिए बिजली सुबह 9 बजे से पहले उपभोक्ताओं अपने घरों से बिजली से संबंधित कार्य पानी भरने सहित अन्य कार्यों को लेंगे। ताकि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे बिजली आपूर्ति करमचट पावर हाउस बंद होने के दौरान उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वही शाम 5 बजे के बाद सुबह 9 बजे तक बिजली आपूर्ति चालू रहेगा।

