भभुआ कैमूर। कैमूर में अभी भी लगातर प्रवासी अपने घर आ रहे है। 15 जून तक क्वारन्टीन सेंटर में रखा जायेगा। कैमूर में बाहर से आने वाले प्रवासियों में कोरोना पॉजिटिव के मामले लगातार बढ़ रहा है। कैमूर में आज के ताजा अपडेट के अनुसार, 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसके बाद संख्या बढ़कर 102 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग से ट्वीट के अनुसार, जिले के भभुआ व भगवानपुर में दोनों कोरोना मरीज मिले है। वही भगवानपुर प्रखंड में आये कोरोना जांच रिपोर्ट में 4 प्रवासियों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद भगवानपुर प्रखंड में हड़कंप मच गया।
यह जानकारी भगवानपुर सीएचसी के प्रबंधक नागेश मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया भगवानपुर में 4 प्रवासियों में कोरोना पॉजिटिव होने की जांच में मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भगवानपुर के विभिन्न क्वारन्टीन सेंटर से 90 प्रवासियों का कोरोना टेस्ट कराने के लिए सैंपल लेकर भेजा गया था। जिसमें 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और 86 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
मिले 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज भगवानपुर के दो क्वारन्टीन सेंटर से प्रवासी है। जो भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न गांव के है। जिसमें भगवानपुर उच्च विद्यालय के क्वारन्टीन सेंटर एक और राजर्षि शारिवाहन डिग्री कॉलेज के क्वारन्टीन सेंटर से 3 प्रवासी पॉजिटिव मिले है। सभी चार पॉजिटिव मरीज में भगवानपुर, मोहनपुर, पढौती, मानिकपुर के है। जो बाहर से प्रवासियों के आने के बाद उन्हें क्वारन्टीन सेंटर में रखा गया था। वही कैमूर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 102 हो गयी है। जिसमें 57 मरीज ठीक हो घर लौट चुके है।

