घर में समान ले जाने के लिए मोहित को बुलाया था लेकिन मोहित नहीं पहुँचा तो पिता खुद समान लेकर घर पहुँच गए। जब देर शाम तक मोहित घर नहीं आया तो परिजन खोजबिन करने लगे पर कुछ पता नहीं चला। मृतक के पिता लालबहादुर यादव में बताया कि शनिवार को कैमूर से सूचना मिला कि एक युवक का शव बरामद हुआ है।
जब यहां आए तो शव की पहचान मोहित के रूप में हुई।पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन बताते है कि मोहित की हत्या कैसे हुई, किसने किया होगा, यह उन्हें नहीं समझ में आ रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस जांच में जूटी हुई है। एक शव सोनहन थाना क्षेत्र में नहर के पास सड़क के किनारे बोरे में शव मिला था। हत्या का आशंका जताई जा रही है। जिसका पहचान अभी नहीं हुआ है।

