दुर्गावती कैमूर मुबारक अली। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के ग्राम नुआव में शनिवार को खाना बनाते समय गैस लीकेज हो जाने से घर में आग लग गई.घर से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों मे हड़कंप मच गया.आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस एवं दमकल की वाहन कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया.
घटना से घर में रखा खाने पीने का सामान हजारों रुपए का जल गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के नुआव गांव निवासी शंकर बिंद के मकान में शनिवार की शाम गैस चूल्हे पर रसोई मे खाना बन रहा था. गैस लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई.कुछ ही देर में आग पुरी रसोई मे फैल गई.घर मे आग लगने की सुचना मिलते ही नुआव गांव में हड़कंप मच गया.
घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दुर्गावती पुलिस को दी गई. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी .सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड एवं दुर्गावती पुलिस भी कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गई. और आग बुझाने में जुट गए. हालांकि काफी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया.घटना में जानमाल की कोई छती नहीं होने सुचना मिली है लेकिन घर में रखा खाने पीने का सामान जलकर नष्ट हो गया.

