कैमूर में दो अलग अलग जगहों से दो युवकों का मिला शव, नहीं हुई पहचान, हत्या कर बोरे में मिला शव, मची सनसनी

भभुआ/कैमूर
। शनिवार को कैमूर जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गया। सोनहन थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक का बोरे में मुंह बंधा मिला लाश तो वही चैनपुर थाना क्षेत्र के सिवान में दुसरे युवक का मिला शव मिला।दोनों शव में किसी किसी भी पहचान नहीं हो पाया। पुलिस दोनों शवों की तहकीकात में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक,सोनहन थाना क्षेत्र के धरवार और धर्मपुरा के बीच सड़क के किनारे नहर में  शव मिला। जिसके बाद सनसनी फैल गया। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह नहर में बोरे में कुछ रखा हुआ था और उसका मुँह बाँधा हुआ था। तत्काल ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। जब पुलिस ने बोरे को खोली तो उसमें युवक का शव मिला। जिसको देख ग्रामीणों में हदशत फैल गई। 

सूचना पर शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लेकिन युवक का पहचान नहीं हुआ। हत्या की आशंका जतायी जा रही है। युवक के पास से 5 गुटका और खैनी बरामद हुआ। युवक कहाँ का है, कैसे उसे लाकर किस लिए युवक का हत्या की गई। उन सारी बिंदुओ पर पुलिस द्वारा जाँच कर रही है। 
दुसरा मामला चैनपूर थाना क्षेत्र का है। जहां खुले मैदान में युवक का शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।इस शव का भी पहचान नहीं हो पाया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि दो अलग अलग थाना क्षेत्र से दो डेड बॉडी मिला है। पुलिस शव की पहचान के लिए तहकीकात कर रही है। जिले के सभी थानों में वायरलेस किया गया है।जिससे युवक का पहचान किया जा सके। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर शव को पहचान के लिए रखा है । 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top