बच्चों के क्रिकेट खेलने के विवाद में हुई मारपीट, मैदान में चाचा भतीजा ने लहराया बंदूक, वीडियो हुआ वायरल, भतीजा गिरफ्तार, दो बन्दूक जब्त

  • पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच कर एक युवक को दो बंदूक के साथ छापेमारी कर किया गिरफ्तार, एक फरार 
  • मामला भभुआ थाना क्षेत्र के दुघरा गांव का 
भभुआ/कैमूर। कैमूर में अब हर किसी को बंदूक लहराना अपना शान समझने लगे है। बंदूक को सोशल मीडिया पर फ़ोटो या वीडियो अपलोड करना फैशन सा हो गया है। ऐसा ही एक बंदूक लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो 12 जून का भभुआ थाना क्षेत्र के दुघरा गांव का बताया जाता है। 

जहां बच्चों के क्रिकेट खेलने के विवाद में खेल के मैदान में उतर कर बंदूक लहराया गया और मारपीट तक मामला पहुँच गया था। वायरल वीडियो में दो व्यक्ति खेल मैदान में बंदूक लहराते हुए तो दर्जनों लोग हाथों में लाठी डंडे लिए हुए मारपीट को उतारू दिख रहे है। इस घटना का बंदूक लहराते हुए किसी ने वीडियो बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और वायरल हो गया। 

वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गयी। जिसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर उस गांव में छापेमारी करते हुए दो देसी बंदूक के साथ एक आरोपी वीरेंद्र बिंद को गिरफ्तार किया गया।वही दूसरी आरोपी उसका चाचा शकल बिन्द अभी भी है फरार चल रहा है। 

इसके दो दिन पहले करमचट थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में नाले विवाद को लेकर एक शिक्षक का हाथों में बंदूक लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है। जिसने बंदूक लिया हुआ था उसी पक्ष के लोगों ने पुलिस ने बंदूक को सौंप दिया। जिसके बाद पुलिस ने बंदूक को जब्त कर लिया। 

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि बच्चे के क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया था। जिसके बाद खेल मैदान में दो लोगों द्वारा बंदूक चमकाने का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दो लोग बंदूक लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिनकी पहचान दुघरा गांव के वीरेंद्र बिन्द और शकल बिन्द के रुप में हुई है। दोनों आपस में चाचा भतीजा हैं। पुलिस ने छापेमारी कर दो बंदूक के साथ वीरेंद्र बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं शकल बिन्द अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top