नाली विवाद में हुई फायरिंग, लहराया बंदूक, गुरुजी के हाथों में बंदूक के साथ वीडियो हुआ वायरल, हथियार जब्त


भभुआ/कैमूर
। नाली से पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में हवाई फायरिंग व बंदूक लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली 
जानकारी के मुताबिक,वायरल वीडियो कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में हाथ में बंदूक लिए शख्स की पहचान शिक्षक कमलेश पाठक उर्फ पप्पू पाठक के रूप में बतायी जा रही है। जो मध्य विद्यालय शिवपुर में शिक्षक के रूप में तैनात है। दरअसल, कमलेश का शिवपुर गांव के ही मुकेश कुमार सिंह के साथ नाली के पानी निकासी को लेकर विवाद था। इसी क्रम में गुरुवार की शाम करीब 5 बजे नाली के निकासी को मिट्टी गिरा कर रमेश पाठक और कमलेश पाठक की ओर से अवरुद्ध किया जा रहा था।

 जब मुकेश ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ विवाद होने लगा और इस दौरान शिक्षक कमलेश पाठक द्वारा हवाई फायरिंग की गई. जिसमेें 
 कोई हताहत नहीं हुई। जिसके बाद हड़कंप मच गया और लोग जान बचा कर भागने लगे। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो मोबाईल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए एसपी को आवेदन दिया गया है। 

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया पूर्व मुखिया और वर्तमान मुखिया के परिवार के बीच नाले की पानी निकासी का विवाद था। हथियार को जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद एक पक्ष के एक व्यक्ति ने थाने में हथियार पहुंचाया है और उसका कहना है कि वह दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के हाथों से हथियार को छीन कर पुलिस को सौंपने जा रहा था। जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वही दूसरे पक्ष द्वारा पहले पक्ष पर हथियार लहराने व हवाई फायरिंग करने का बात बताया जा रहा है। हालांकि पूरे मामले की जांच भभुआ डीएसपी से कराई जा रही है।जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जायेगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top