दो बाइको में हुई जबरदस्त टक्कर,वृद्ध दुकानदार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को ले जाम किया सड़क

भभुआ/कैमूर।
दो बाइकों में हुई जबरदस्त टक्कर में वृद्ध दुकानदार की मौत हो गयी। वही एक घायल हो गया। घटना जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के चेहरिया बाजार की बतायी जाती है। मृतक की पहचान चेहरियाँ बाजार के 55 वर्षीय दुकानदार दुलार चंद्र साह के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक आज सुबह 8 बजे अपनी दुकान खोलने के लिए अपने घर से बाइक से जा रहे थे। दुकान जाते समय दुर्गावती ककरैत पथ पर चेहरियाँ बाजार में बीच रास्ते में वृध्द दुकानदार को अज्ञात बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्गावती ककरैत पथ पर शव को रखकर रोड को जाम कर दिया।

मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की जा रही थी।सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस  मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा- बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top