सोशल डिस्टेसिंग व मास्क पहनने के गाइडलाइंस को फॉलो नहीं पा रहे है बिहार सरकार के मंत्री जी व कार्यकर्ता

  • पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक साल के उपलब्धियों के पत्र को जन जन तक पहुँचाने की कही बात
 Kaimur। गुरुवार को कैमूर जिले भगवानपुर प्रखंड के भगवानपुर में दारोगा जी मन्दिर में बिहार सरकार के खान व भूतत्व मंत्री बृजकिशोर बिंद पहुँचे। जहाँ प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने के बाद उनके पत्र को जन जन तक पहुचाने व आगामी चुनाव सम्बंधित बिंदुओं पर मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर चर्चा किया। इस दौरान बैठक में मंत्री जी और उनके नेताओ व कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर सोशल डिस्टेसिंग व मास्क पहनने के गाइडलाइंस 
को पालन नहीं कर पाए।

खुद मंत्री जी ने ही कार्यकर्ताओ को संबोधन के दौरान चेहरे पर न तो मास्क पहना है और न ही गमछा ही रखा था। कार्यकर्ताओ व लोगों की तो बात ही अलग है। जब बिहार सरकार के मंत्री जी ही कोरोना से बचाव को लेकर सोशल डिस्टेसिंग व मास्क पहनने के उद्देश्य व अपने ही सरकार के गाइडलाइंस को फॉलो करना भूल जा रहे या पालन नहीं पा रहे है तो भला आमजनता को मंत्री जी या उनके कार्यकर्ताओ द्वारा क्या सोशल डिस्टेसिंग या मास्क पहनने के गाइडलाइंस का पाठ पढ़ाएंगे।

इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है। जबकि सरकार द्वारा अनलॉक वन में शर्तो के साथ दिए गए छूट में हर किसी को मास्क पहनना अनिवार्य किया है व 2 गज की दूरी सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की बात कही गई है। लेकिन ऐसा मंत्री जी व उनके कार्यकर्ताओ द्वारा ही नहीं किया जा रहा है। अब नेता व मंत्री जी सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां खुलेआम उड़ा रहे है।

शायद मंत्री जी व उनके कार्यकर्ताओ द्वारा मास्क पहनने में शर्म या घुटन महसूस हो रहा है या इसे पहनने में उनका चेहरा नहीं चमक पाएगा। कार्यकर्ताओ द्वारा गमछे लिया भी गया तो वह सिर्फ कंधे पर रख कर अपना शोभा व पहचान बढ़ाने के लिए हुए थे। दरअसल, मंत्री बृजकिशोर बिंद ने बैठक के दौरान सरकार के द्वारा किये जाने वाले कार्यो व 5 साल के अपने किये कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

मंत्री जी ने अपने किये गए 5 सालों में कार्यो को बताते हुए कहा गया कि अधौरा में 43 रोड, जैतपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज, चैनपुर में लालू यादव के समय के चरवाहा विद्यालय के स्थान पर केंद्रीय विद्यालय बनाया जा रहा है। बूथ कमिटी के निर्माण कर चुनाव से पहले तैयारियों में जुट जाने के बारे में भी कहा गया। इस दौरान पर मौके पर भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top