कुदर कैमूर। बुधवार की शाम नेशनल हाईवे जीटी रोड कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें पिकअप के खलासी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।पिकअप के मृतक खलासी की पहचान यूपी के चंदौली जिले मुगलसराय थाना क्षेत्र नई बस्ती निवासी सोनू जायसवाल के रूप में हुई है।
वहीं घायल चालक मुगलसराय के महमूदपुर निवासी सबलू अंसारी के रूप में हुई है।गंभीर रूप से घायल चालक को घटना की सूचना पर पहुंची कुदरा पुलिस एवं एनएचएआई की टीम ने इलाज के लिए कुदरा पीएचसी में पहुंचाया गया। वही मृतक खलासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक,पिकअप से चालक व खलासी मुगलसराय से मछली लेकर सासाराम की तरफ जा रहे थे।
इसी बीच मोहनिया की तरफ से आ रही ट्रैक्टर के पीछे अनियंत्रित पिकअप ने आगे जाकर में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें खलासी की मौके पर ही मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

