कैमूर में मिले 10 और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव, संख्या बढ़कर हुआ 126,ठीक हुए 72 मरीज, गुजरात से मुंबई से लौटे है प्रवासी

भभुआ कैमूर।
 बुधवार को कैमूर में 10 प्रवासियों में कोरोना पॉजिटिव मिलने का मामला सामने आया है। पॉजिटिव पाए गए सभी प्रवासी मुंबई और गुजरात से लौटे हैं।10 लोगों में 7 चैनपुर प्रखंड से और 3 रामपुर प्रखंड के रहने वाले हैं। चैनपुर प्रखंड के सात में से 5 लोग मुंबई से दो लोग गुजरात एवं अहमदाबाद से लौटे है। 

जबकि रामपुर प्रखंड के पॉजिटिव पाए गए 3 लोगों में से 1 गुजरात 1 दादर नगर हवेली व एक मुंबई से लौटे हैं। जहाँ उन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर एवं होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया था। जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर सभी प्रवासियों को भभुआ आइसोलेशन सेंटर इलाज के लिए भेज दिया गया है।

जिसके बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 126 हो गई है।जिसमे 72 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ अरुण तिवारी ने दी। वही जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रवासियों की संख्या 90 हो गयी है। जिले मेंं अब 54 केस एक्टिव है। 

जिसमें 52 संक्रमित मरीज को जिला मुख्यालय के आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है और 2 संक्रमित मरीज को गया मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक,2195 लोगों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था। जिसमें 1980 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। वही 134 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top