Facebook से प्यार कर प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो प्रेमिका ने किया कंप्लेन तो पुलिस ने थाने के मंदिर में करायी प्रेमी जोड़े की शादी

भभुआ/कैमूर
। सोशल मीडिया के इस दुनिया में पहले लड़के लड़की में बात होती है और दोस्ती के बाद फिर प्यार होते हुए शादी तक मामला पहुँच जाता है। ऐसा ही एक मामला कैमूर में भी सामने आया है जब सोशल मीडिया के फेसबुक से प्यार हुआ और लड़के ने शादी का झांसा देकर शारिरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार किया तो पुलिस ने प्रेमी जोड़े की थाने के मंदिर में लाकर शादी करा दी। यह फेसबुकिया प्यार की शादी महिला थाने की पुलिस ने भभुआ महिला थाने के कोटेश्वर महादेव मंदिर में करायी। 

दरअसल यह मामला कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के
 प्रेमिका मसुहारी गांव के काजल और प्रेमी रोहतास जिले कोचस थाना के अंदौरा गांव के अशोक से जुड़ा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, पहले दो लड़के लड़की फेसबुक से संपर्क में आते है। फिर दोनों एक दूसरे के बीच बात करते करते प्रेम परवान चढ़ता है। दोनो एक दूसरे के करीब भी आते है। 

प्रेमी द्वारा प्रेमिका से शादी का झांसा देकर कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया। जब प्रेमिका (काजल) ने शादी करने का दबाव अशोक को दिया तो उसने शादी से इंकार कर दिया। प्रेमी अशोक ने 3 महीने से बात करना भी बंद कर दिया था। फिर काजल ने अशोक के खिलाफ भभुआ महिला थाना में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया। 

जहां महिला थाने की पुलिस ने आरोपी प्रेमी अशोक को पकड़ कर थाने लायी। वही दोनों प्रेमी प्रेमिका के परिवार को भी बुलाया गया और पुलिस ने समझाकर राजी कराया। जिसके बाद महिला थाने की पुलिस ने दोनों प्रेमी प्रेमिका को महिला थाने के महाकोटेश्वर मंदिर में परिवार वालों और पुलिस की मौजूदगी में वरमाला और सिंदूर डलवा कर शादी करा दी।

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि लड़का और लड़की आपस में प्रेम करते थे । यह लड़का शादी करना नहीं चाहता था लड़का और लड़की दोनों बालिग है, पुलिस ने दोनों को मिलाकर थाने में ही शादी कराया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top