दुर्गावती (कैमूर)। पीडीडीयू गया रेलखंड पर सोमवार की सुबह दुर्गावती थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव के निकट ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई. लोगों ने शव की पहचान करने में जुटे हुए थे लेकिन मृतक युवक का शिनाख्त नहीं हो पाया था.
इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने जीआरपी पुलिस मोहनिया दी. सूचना देने के बावजूद काफी देर के बाद पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार मृत युवक लगभग 27 वर्ष का बताया जा रहा हैं मृतक युवक सफेद शर्ट व काला रंग का पेंट पहना हुआ था. खबर लिखे जाने तक मृतक युवक का शिनाख्त नहीं हो पाया था जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे मे कर जांच में जुटी हुई थी.

