वैशाली। गुरुवार को अंबेडकर जयंती के पूर्व वैशाली में भीम आर्मी के नेता राकेश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद माहौल खराब हो गया। मौत के समर्थकों ने बवाल, तोड़फोड़ किया। लेकिन शुक्रवार को जब भीम आर्मी नेता का शवयात्रा निकला तो एक बार फिर भारी बवाल हो गया।
वैशाली के लालगंज में तनावपूर्ण माहौल हो गया है। जब परिजन मृतक राकेश पासवान का शव लेकर गांव से बसंता जहानाबाद घाट के लिए निकले तो इस दौरान समर्थकों ने तिनपुलवा चौक को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। समर्थकों ने जमकर तोड़फोड़ कर आतंक मचाया गया।
भीम आर्मी नेता राकेश पासवान की अपराधियों द्वारा हुई हत्या से गुरस्साए लोगों ने रास्ते में पड़ने वाली कई दुकानों घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। पुलिस फोर्स भी नाकाफी नजर आई।
मृतक राकेश पासवान भीम आर्मी नेता के अलावा पारस की रालोजपा जुट से भी जुड़ा था।जब राकेश की शवयात्रा निकली तो बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान कुछ समर्थकों और उपद्रवियों ने सड़कों पर ही तोड़फोड़, बवाल मचाना शुरू कर दिया।
लोगों ने डीएम और एसपी पर लगाया आरोप
शवयात्रा में शामिल कुछ उपद्रवियों ने आम जनता के साथ मार पीट, दुकानों में तोड़फोड़, जो जहां जिस हालत में मिला उसके साथ मारपीट कर दिया। इससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। शव के साथ पुलिस आगे चल रही थी। लेकिन पीछे समर्थक और उपद्रवियों द्वारा मारपीट, बवाल और हंगामा कर रहे थे। कई चौक चौराहों, मुहल्लों, घरों में घुसकर मारपीट की खबर सामने आ रही है।
राकेश पासवान के समर्थकों और उपद्रवियों द्वारा बवाल, मारपीट किए जाने के दौरान पुलिस फोर्स भी नदारद रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डीएम, एसपी, डीएसपी, थानेदार जैसे अधिकारियों ने आम जनता का फोन तक नहीं उठाया जा रहा है। इससे लोगों में भय बना हुआ है।
थाने में बवाल की कोशिश पर फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, शव यात्रा के दौरान राकेश पासवान के समर्थकों और उपद्रवियों द्वारा लालगंज थाने में घुस कर बवाल करने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस ने समय रहते भांप कर 20 से 25 राउंड हवाई फायरिंग कर उपद्रवियों को भगा दिया और अपनी सुरक्षा की। उपद्रवियों ने मेन रोड, थाना रोड, सब जगह के सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और केबल को जला दिया। ताकि पुलिस उपद्रव मामले में जांच के दौरान पहचान नहीं कर सकें।
क्यों हो रहा बवाल, जानिए क्या है मामला?
बता दें कि गुरुवार को अंबेडकर जयंती की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच वैशाली जिले लालगंज के पचमदियां में सरेशाम पारस गुट के रालोजपा नेता और भीम आर्मी नेता राकेश पासवान की 4-5 अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पहले तो बदमाशों ने राकेश के दरवाजे पर पहुंचे, पैर छू कर आशीर्वाद लिया और फिर उनके घर के दरवाजे पर गोलियों से भून दिया।
इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई और कुछ ही समय में अस्पताल से लेकर घर तक सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। भीम आर्मी नेता हत्या से आक्रोशित समर्थकों ने जमकर बवाल मचाया। बाजार में तोड़फोड़ और आगजनी भी किया।
