भभुआ सदर अस्पताल में खुला का जीविका का नीरा स्टॉल, सीएस ने उद्घाटन के बाद पी ली नीरा, बोली इसे पीने से क्या होता है ?

जीविका दीदी के रसोई में खुला है नीरा स्टॉल 
भभुआ कैमूर। भभुआ सदर अस्पताल के जीविका दीदी के रसोई में गर्मी का मौसम आते ही नीरा का स्टॉल खोला गया है। जिसका गुरुवार को कैमूर सीएस डॉ मीना कुमारी द्वारा उद्घाटन किया गया है। जिसके बाद से यह स्टॉल चालू हो गया है। जो दस रुपए गिलास मिलेगा। इसे पीने से पेट संबंधी सहित कई प्रकार बिमारियां दूर होती है। नीरा ने अल्कोहल की मात्रा नहीं होता है। यह ठंडा पेय पदार्थ है। उद्घाटन के बाद खुद सीएस ने ही एक गिलास नीरा पी। ठंडा महसूस किया।

उद्घाटन के बाद कैमूर सिविल सर्जन डॉ मीना कुमारी ने बताया कि जीविका द्वारा भभुआ के सदर अस्पताल जीविका दीदी की रसोई में नीरा स्टॉल खुलने के बाद उद्घाटन हुआ है।जो प्रति गिलास 10 रुपये दिया जाएगा। नीरा का सही से इस्तेमाल करने यानी पीने से हृदय रोग सहित कई तरह की बीमारियां भी दूर होता है। इसलिए जो लोग यहाँ आये वह नीरा पीकर ही जाये। 

इस दौरान जीविका के जिला प्रबंधक कुणाल कुमार ने बताया कि नीरा पीने के कई तरह के फायदे हैं, क्योंकि इसमें आयरन की ज्यादा मात्रा पाया जाता है। अगर गर्भवती महिला भी 100 ग्राम तक नीरा पिये तो कोई भी परेशानी नहीं होगा बल्कि फायदा ही होगा। 

लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आप सूर्योदय के बाद ज्यादा धूप लगने पर वह खट्टा और अल्कोहल हो जाता है और नीरा नहीं बल्कि ताड़ी का रूप हो जाता है। सूर्योदय से पूर्व पेड़ पर से उतारने पर वह नीरा रहता है। उसे कोई भी पी सकता है। कोई नुकसान नहीं होगा। नीरा को खट्टा होने से बचाव के लिए फ्रीजर में रखा जाता है ताकि यह ठंडा रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top