रामपुर कैमूर। गुरुवार की दोपहर कैमूर सीमा पर दुर्गावती जलाशय पर बर्थ डे मनाने आए युवक की जलाशय के पानी में खड़े होकर सेल्फी लेने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत होने की खबर सामने आई है।घटना के बाद परिजनों और दोस्तों ने युवक को तुरंत पानी से निकाला और सासाराम निजी अस्पताल में दिखाने के लिए चले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र के आलमपुर का बताया जाता है। जो गुरुवार की दोपहर में अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना 22 वा बर्थडे मनाने के लिए दुर्गावती जलाशय परियोजना करमचट डैम आया हुआ था। जहां वह कैमूर क्षेत्र में दुर्गावती जलाशय परियोजना में बर्थडे मनाने के बाद जलाशय के पानी में खड़े होकर सेल्फी ले रहा था।
इसी बीच गहरे पानी में पैर फिसल कर चले जाने से डूबने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आनन-फानन में युवक को लोगों ने निकाल कर तुरंत सासाराम के निजी के लिए ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि दुर्गावती जलाशय परियोजना पर सिंचाई विभाग के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी को जलाशय के पानी में प्रवेश करने से रोक लगाने के लिए तैनात किया गया है। लेकिन दुर्गावती जलाशय पर कभी भी सिंचाई विभाग के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी ड्यूटी में कभी भी तैनात नहीं रहते है। जिसके कारण लोग जलाशय के पानी में पहुंच कर स्नान और सेल्फी लेने के चक्कर में मौत के मुंह में चले जाते है।
इस संबंध में करमचट थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि युवक की जलाशय में डूबने से मौत की सूचना मिली है।लेकिन परिवार वाले उसको ले गए। पुलिस को बाद में सूचना मिला।
