खाट पर सोए भाई बहन को जहरीले सांप ने काटा, झाड़ फूंक के बाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में शुक्रवार को सांप काटे हुए भाई बहन की इलाज के दौरान मौत हो गई है। 
मृतक की पहचान रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र के जोगवलिया गांव के वद्दु राम का 10 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार व 40 वर्षीय पुत्री शोभा देवी के रूप में हुई है। 

मृतका गुरुवार को ही अपने ससुराल घुसुका गांव से अपने मायके जोगवलिया आई हुई थी। जहां वह रात्रि में घर में खाट पर दोनों भाई बहन सोए हुए थे। तभी रात में जहरीले सांप ने दोनो भाई बहन को डंस दिया। 

जब परिजनो को जानकारी हुई तो इलाज कराने के बदले झाड़-फूंक के लिए शिवसागर थाना क्षेत्र के रसनूआं गांव ले गए। जहां झाड़ फूंक के बाद स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वहां से डुमरा गांव ले गए। फिर यहां भी कुछ सुधार नहीं हुआ तो कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के कर्मा गांव लेकर परिजन पहुंचे।

 यहां भी दोनों पीड़ित भाई बहन की स्थिति नहीं होकर और बिगड़ी चली जा रही थी। जिसके बाद परिजन तुरंत कुदरा पीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए स्थिति गंभीर देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। 

भभुआ सदर अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर द्वारा जांचोपरांत दोनों भाई बहन को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों में चीत्कार मच गया। वही मृतक के गांव में कोहराम मच गया। परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। भभुआ सदर में मृतक भाई बहन का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही थी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top