कैमूर में लूंगी पहने किसान बनकर DM सावन कुमार ने खेतों में की धान की रोपनी, हो रही चर्चा

चैनपुर प्रखंड के मलिकसराय गांव में डीएम सावन कुमार ने सबौर श्री नामक प्रजाति के धान की रोपनी कर किया शुभारंभ

भभुआ कैमूर। जिस तरह फिल्मों में हीरो को पदाधिकारी बनने पर अलग अलग अंदाज और एक्शन में देखा जाता है ठीक उसी प्रकार में कैमूर में भी डीएम सावन कुमार के आने के बाद से ही उनका अलग अलग अंदाज और एक्शन में नजर आ रहे है। आते ही उन्होंने लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों पर लगाम लगाना शुरू कर दिया। फिर स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने में लग गए है। इस बार तो वह किसान की भूमिका में आकर किसान के खेत में पहुंच कर धान की रोपनी भी किया है।जिसे देखने के लिए भीड़ जुटी रही है। साथ ही कैमूर डीएम सावन कुमार के कार्यों की खूब सराहना की जा रही है। 
डीएम ने पूजा अर्चना की धान की रोपनी की
दरअसल, शनिवार को कैमूर डीएम सावन कुमार चैनपुर थाना क्षेत्र के मलिकसराय गांव में एक किसान के खेत में लूंगी पहने हुए एक किसान की तरह पहुंचे। जिसे देख कर सभी हैरान हो गए। जिसके बाद डीएम मलिकसराय गांव के वीर बहादुर सिंह के खेत में पूजा अर्चना कर सबौर श्री नामक प्रजाति के धान की रोपनी कर जिले में धान की रोपनी का शुभारंभ किया। 
किसान हुए काफी खुश
इस दौरान उनके साथ कृषि विभाग के पदाधिकारी भी खेतों में धान की रोपनी की। ग्रामीण किसान एवं महिला किसान जिला पदाधिकारी के साथ धान की रोपनी कर काफी खुश नजर आए। वही पर मौजूद सभी लोगों द्वारा डीएम के इस कार्य की सराहना की जा रही थी। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, सीओ,चैनपुर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। 

आर्गेनिक खेती करें किसान
डीएम सावन कुमार ने बताया कि सम्मानित किसान है उनके द्वारा आधुनिक तकनीक से खेती किया जाता है। खेत में धान रोपने के दौरान कहा जा रहा था 9 सेंटीमीटर पीछे रोपे। जो आधुनिक तकनीक से धान रोपाई की विधि है। उन्नत तरीके से खेती करना है। फर्टिलाइजर और कीटनाशक का उपयोग कम करना है। आर्गेनिक खाद का उपयोग कर किसान खेती करें। इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top