भभुआ कैमूर। कैमूर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां ताड़ी के नशे एक अधेड़ व्यक्ति ने बेटी जैसी 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। घटना के बाद परिजनों ने थाने में आवेदन देकर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग किया। घटना के बाद पुलिस तत्काल आरोपी राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच कराते हुए जेल भेजा जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजेश प्रजापति अपने मड़ई में ताड़ी पाने के बाद नशे में अकेले था। पास के गली से बच्ची कही जा रही थी।जिसे आवाज देकर बुलाया फिर उस पकड़ जबरन दुष्कर्म किया। बच्ची काफी चीखी चिल्लाई पर उसे थोड़ा सा भी रहम नहीं आई। बच्ची किसी तरह जान बचा कर रोते हुए अपने घर पहुँची।
जहाँ अपने परिजनो को आपबीती बताई।जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंच कर गुस्से में जमकर हंगामा करते हुए आरोपी को पकड़कर मारपीट किया और थाने पहुच कर प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद तुरंत रामगढ़ थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान ने रामगढ़ थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। जिसको लेकर आरोपी को नुआंव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।
सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है। लेकिन आज के समय में भी ऐसे लोग है जो दूसरे की बेटी बहन को नहीं समझते। बल्कि मौके के तलाश में रहते है कि कब मौका मिले तो गंदा काम किया जाए। ऐसा ही मामला कैमूर में भी है। 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। बेटी जैसी बच्ची के साथ कैसी अधेड़ ने हैवानियत किय फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।
