कैमूर में जमीनी विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, गोशाला में चाचा के साथ रात में सोए थे

गोली की आवाज सुनकर घर की महिला ने भागते हुए बदमाशो को देखा, सात आठ की संख्या में थे

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने परिजनो से ली जानकारी, दोषी को जल्द गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन

रामपुर कैमूर। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र के कुर्था गांव में सोमवार की रात जमीनी विवाद को लेकर एक 82 वर्षीय वृद्ध
 व्यक्ति की गोली मार दी गई। घायल वृद्ध को रामपुर पीएचसी से भभुआ सदर अस्पताल और हायर सेंटर रेफर होने से पहले ही मौत हो गई। जिसके बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मंगलवार को भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनो को शव सौंप दिया है। जिसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार के लिए परिजन वाराणसी ले गए। मृतक की पहचान कुर्था गांव के 82 वर्षीय कामेश्वर सिंह बताए जाते है। 
चाची ने भागते हुए देखा
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक अपने चाचा ललन सिंह के साथ सोमवार की रात में खाना खाने के बाद घर से पश्चिम खपरैलनुमा दलान में सोने के लिए चले गए। जहां पर दोनों सो रहे थे। लगभग रात एक बजे अपराधियों ने वृद्ध को पेट में गोली मार कर भागने लगे। इसी बीच रात में ललन सिंह की पत्नी विमला देवी गोली की आवाज सुनकर छत पर चढ़ी तो गोली मार कर भागने वाले को देख लिया। जिनकी संख्या सात से आठ थी।

हायर सेंटर से पहले वृद्ध की मौत
घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना बेलांव थाने की पुलिस को दिया। रात में ही मौके पर बेलाव थाने की पुलिस पहुंची। जिसके बाद घायल वृद्ध को परिजनो द्वारा लेकर रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। भभुआ सदर अस्पताल में भी इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।लेकिन हायर सेंटर ले जाने से पहले ही भभुआ सदर अस्पताल में घायल वृद्ध ने दम तोड दिया।


गांव के ही लोगों ने की हत्या
 परिजनों द्वारा घटना का कारण पाटीदार से 5 से 6 बीघा खेत के जमीनी विवाद बताया जा रहा है। इसी विवाद में वृद्ध को गोली मार कर हत्या कर दी गई।जिसके बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। ललन सिंह की पत्नी ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर मैंने देखा तो गोली मारने वाले भाग रहे थे। सभी आरोपियों को पहचान रहे हैं सभी लोग गांव के ही रहने वाले हैं। चिल्लाने पर सभी फरार हो गए।


एसपी घटना स्थल पर पहुंचे
मंगलवार की दोपहर में घटनास्थल कुर्था गांव में गोलीकांड की जानकारी लेने के लिए कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा पुलिस दल बल के साथ पहुंचे।जहां एसपी ने परिजनो से घटना की जानकारी प्राप्त की। परिजनो को आश्वासन दिया कि इस घटना में जो भी दोषी होगा। उसे बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी। इसकी जांच और आ

गे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। 

7 नामजद और 6 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
बेलांव थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि कुर्था में एक वृद्ध व्यक्ति को गोली लगी थी। भभुआ सदर अस्पताल इलाज के बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका की चाची विमला देवी द्वारा 7 नामजद और 6 अज्ञात पर पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर बेलाव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।

 मृतक का नहीं है कोई संतान
परिजनो ने बताया कि मृतक वृद्ध कामेश्वर सिंह का कोई संतान बेटा या बेटी नहीं है। वह अपने चाचा ललन सिंह के साथ ही रहते थे। चाचा ही अपने भतीजे की देखभाल करते थे। पत्नी की भी मौत हो गई थी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top