Kaimur News : कबाड़ी दुकानदार से लूटकांड का सरगना गिरफ्तार, ₹3 लाख नकद, बाइक और मोबाइल लूटा था

लूटकांड के 6 आरोपी पहले भेजे गए है जेल
  
Bhabhua Kaimur। कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के मनिहारी मोड़ के पास कबाड़ी दुकानदार से 3 लाख रुपए,बाइक और मोबाइल लूटकांड मामले में एक आरोपी सरगना को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि  24 फरवरी 2023 को एक कबाड़ी दुकानदार से लूट हुई थी। जब मनिहारी से चैनपुर थाना क्षेत्र के अरइल गांव निवासी इसराईल अंसारी के पुत्र असलम अंसारी अपने कबाड़ी दुकान को बंद कर अपने घर के लिए जा रहे थे। 

तभी दो बाइक पर सवार अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर ओप्पो कंपनी का मोबाइल, मोटरसाइकिल के साथ 3 लाख रुपए लूट लिया था। उसी मामले में पुलिस ने लूट कांड के आरोपी सरगना को गिरफ्तार किया है। जो चांद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव निवासी निजामुद्दीन अंसारी के पुत्र नौशाद अंसारी बताया जाता है। 

  एसडीपीओ ने यह भी बताया कि लूट कांड के मामले में तकनीकी अनुसंधान से जांच किया गया था तो इस घटना में कुल 7 लोगों की संलिप्तता पाई थी। इसके पूर्व में 6 लोगों के पास से 88 हजार रुपए एवं लूट की बाइक बरामद की गई थी। वही गिरफ्तार 6 अभियुक्त को पूर्व में जेल भेज जा चुका है।

 पांच महीने से फरार चल रहे लूटकांड के सातवें आरोपी सरगना चांद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव निवासी निजामुद्दीन अंसारी के पुत्र नौशाद अंसारी बताया जाता है। जिसे गुप्त सूचना पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। जो भभुआ अनुमंडल के TOP 10 में अपराधी के रूप में नाम शामिल है। दुर्गावती थाना एवं चैनपुर थाना में इसका पहले भी अपराधिक इतिहास रहा है। वही इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top