रामपुर के 6 पंचायतों में 26 को मतदान तो 27 को होगा मतगणना
रामपुर कैमूर(बंटी जायसवाल)रामपुर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को 6 पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव के अध्यक्ष एवं सदस्य पद के नामांकन करने वाले प्रत्याशियों का नाम वापसी का तिथि था। जिसमें अध्यक्ष पद से 12 तो सदस्य पद से 3 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है। सुबह 11 बजे से लेकर 3 बजे तक प्रत्याशी का नाम वापसी का आवेदन लिया गया।
इसके बाद 4 बजे से पैक्स चुनाव के अध्यक्ष व सदस्य पद के नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का प्रकाशन किया गया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय में 6 पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशी और उनके समर्थकों को भीड़ लगी।नाम वापसी से लेकर चुनाव चिन्ह प्रकाशन होने तक लोग खड़े होकर अपने नाम के साथ सिंबल का इंतजार करते रहे।
मिली जानकारी के अनुसार, पसाई पंचायत से अध्यक्ष पद से 2 प्रत्याशी में जितेंद्र सिंह,अखिलेश तिवारी, कुडारी पंचायत से लक्ष्मण सिंह,जगदीश सिंह, बेलाव पंचायत से राजकुमारी देवी, गुड्डू लाल सिंह, अमन सिंह, बड़कागांव पंचायत से प्रदीप कुमार तिवारी, विवेक कुमार पांडेय, शैलेंद्र कुमार पांडेय, खरेंदा पंचायत से सतेंद्र सिंह और जलालपुर पंचायत से अभय तिवारी।
जबकि सदस्य पद से जलालपुर पंचायत से परशुराम सिंह, संगीता देवी, बड़कागांव पंचायत से फूलकुमारी देवी ने आवेदन देकर नाम वापस लिया। इस तरह कुल 15 प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद से 12 और सदस्य पद से 3 ने नाम वापस लिया है। वही अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए कुल 121 प्रत्याशी चुनावी मैदान होंगे।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशियो को चुनाव चिन्ह में मोतियो की माला,ब्लैक बोर्ड, किताब, ईंट, पुल, बैंगन, ब्रश, चिमनी और कैमरा आवंटित हुआ। जबकि पिछड़ा वर्ग में सदस्य पद के लिए गुड़िया, चापाकल, कुर्सी, टार्च, टोकरी, बल्ला,काँटा, चूडिया ,
सामान्य वर्ग के सदस्य पद के लिए स्लेट, चम्मच, स्टूल, मेज, टेबुल लमा, गैस का चूल्हा, काँच का गिलास, हारमोनियम, होवी,वायलिन, स्टोव,मोटर साइकिल,नल, बल्ब, जीप, ईबीसी वर्ग से सदस्य पद के लिए छत का पंखा, नारियल, कंघा,चारपाई, कप और प्लेट, डोली, फ्राक, फ्राइंग पैन, गैस सिलेण्डर, बिजली का पंखा, एससी एसटी वर्ग के सदस्य पद के लिए वायुयान, अलमीरा,कुल्हाड़ी, गुब्बारा, केला, टेलीविजन,हाकी, छड़ी, ऊन, सीढ़ी चुनाव चिन्ह है।
प्रत्याशी प्रिटिंग प्रेस की ओर चले
पैक्स चुनाव को लेकर अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशियो को चुनाव चिन्ह प्रकाशित होते ही चुनाव सरगर्मी बढ़ने लगी है। चुनाव चिन्ह का सिंबल लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थक पोस्टर बैलेट पेपर छपाई के लिए प्रिटिंग प्रेस की ओर रुख कर दिए।
क्या बोले प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी
रामपुर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ दृष्टि पाठक ने बताया कि प्रखंड के 6 पंचायतों में 26 नवम्बर को पैक्स चुनाव का मतदान और 27 नवम्बर को बीआरसी भवन में मतगणना है। 12 अध्यक्ष एवं 3 सदस्य पद के प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है। सिंबल भी वितरण कर दिया गया।

