रामपुर में मनरेगा से 8 पंचायतों में बनेगा स्टेडियम, सीएम ने रिमोट से किया शिलान्यास


रामपुर/कैमूर(बंटी जायसवाल)। 
गुरुवार को रामपुर प्रखंड के के 8 पंचायतों में मनरेगा विभाग से स्टेडियम निर्माण को लेकर पटना से सीएम नितीश कुमार द्वारा रिमोट से  शिलान्यास गया। जिसके बाद प्रस्तावित पंचायत में रामपुर प्रखंड प्रमुख घुरा सिंह यादव, पीटीए विजय बहादुर सिंह समेत जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों द्वारा स्थल पर कार्य शुरू करा दिया गया है। 


पंचायतों में एक माह में स्टेडियम बन कर तैयार हो जाएगा। इसको बन जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल का बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पंचायत में स्टेडियम निर्माण को लेकर खिलाड़ियों,खेल प्रेमियों और लोगों में खुशी का माहौल है। 

अब उनके पंचायत में ही नीतीश कुमार के शासन में मनरेगा विभाग से स्टेडियम का निर्माण हो रहा है।जिससे उन्हें स्टेडियम में खेलने का सपना पूरा होगा और उन्हें इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। 


रामपुर मनरेगा विभाग पीओ प्रसून कुमार ने बताया कि रामपुर प्रखंड के 8 पंचायतों में बेलांव, खरेंदा,अमांव, भितरीबांध जलालपुर,कुडारी,सबार बड़कागांव पंचायत में मनरेगा से स्टेडियम बनवाया जाना है। जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना से रिमोट से किया गया है।


 इन पंचायतों में स्टेडियम का निर्माण लगभग 10-10 लाख रुपए लागत से किया जायेगा। स्टेडियम में बास्केटबॉल, बैडमिंटन कोर्ट, बॉलीबॉल, चेंजिंग रूम, रनिंग ट्रैक बनेगा। अगर पर्याप्त जगह होगा तो फुटबॉल मैदान भी बनेगा। 



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top