यूपी के हाथरस से शादी करने आए दूल्हे और दो दोस्तों को बिहार में बंधक बनाकर पैसे की मांग, पुलिस ने कराया मुक्त


भभुआ कैमूर।
यूपी के हाथरस के रहने वाले दूल्हे और उसके दो दोस्तों को बिहार में बनाया बंधक बनाकर पैसे की डिमांड की जाने लगी। जिन्हे अगवा कर एक पहाड़ी में ले जाया गया था। इस मामले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मात्र ढाई घंटे में दूल्हे और उसके दो दोस्तों को सुरक्षित मुक्त करा लिया है। इस मामले की जानकारी कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने प्रेसवार्ता कर दी है।

 उन्होंने ने बताया जाता है कि कुदरा के रहने वाली एक महिला ने एक लड़की से शादी करने को लेकर एक होटल से वीडियो कॉल से लड़की को दिखाया कि यही लड़की है जिसका शादी करना है तो लड़के ने अपने दो दोस्तों के साथ 11 जनवरी को यूपी के हथरस से कैमूर पहुँचे जिसके बाद दूल्हे और उसके दो दोस्तों को भगवानपुर थाना के बभनी गाँव के जंगल में बंधक बना लिया और उससे पैसे की मांग करने लगे।


पुलिस को इसकी सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की ,रात का फायदा उठा कर अपराधी फरार हो गए पर पुलिस ने बड़ी सुझबुझ से दूल्हे के साथ दो दोस्तों को सकुशल रिहा कर लिया।पुलिस ने सभी अपराधियों को चिन्हित कर लिया है सभी को गिरफ्तारती को लेकर छापेमारी कर रही है ।


वही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि कुदरा थाना के रहने वाले एक व्यक्ति ने यूपी के हथरस के एक लड़के से शादी करने की बात बताती जिसके बाद इस गैंग में शामिल एक महिला ने एक होटल से लड़की को वीडियो कॉल के माध्यम से दिखाई जिसके बाद लड़के ने अपने दो दोस्तों के साथ चार चक्का वाहन से कैमूर पहुँचे।फिर महिला और एक लड़की जिसका शादी का झांसा दिया गया वह भी शामिल थी।


सभी को भगवानपुर थाना के बभनी गाँव के जंगल में ले गए और सभी को बंधक बना लिया गया और उनसे पैसे की मांग करने लगे किसी तरह इस घटना का सूचना पुलिस को मिली तो तत्काल कार्रवाई करते हुए यूपी के तीनों लोगो को बरामद किया गया पर रात का फायदा उठा कर सभी अपराधी भागने में सफल रहे सभी अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है पुलिस छापेमारी कर रही है जल्द सभी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top