रामपुर के इन गांवों में मकर संक्रांति पर लगा मेला, बच्चों ने मस्ती के साथ खिलौने की खरीददारी


रामपुर कैमूर।
रामपुर प्रखंड के आधा दर्जन गांवो में मंगलवार को मकर संक्रांति के मौके पर मेला लगा। जहां हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। जिसमें बच्चों,युवाओं की संख्या ज्यादा देखने को मिली। सुबह में ठंड और कुन्हांसा के चलते ऐसा नहीं लग रहा था मेला लगेगा। लेकिन दोपहर 11 बजे के बाद से हल्की धूप होने से मौसम साफ हो गया। 

सबार दुर्गावती नदी के किनारे  लगने वाला मकर संक्रांति मेला प्रखंड का प्राचीन मेला कहा जाता है। जहां इस बार 11 बजे के बाद बच्चे की टोली दोस्तों के साथ घूमने के लिए सबार, पांडेयपुर, झाली, बहेरी, मझियाव,मडैचा व अन्य गांवो से सबार दुर्गावती नदी की तरफ जाने लगी।

 लोग भी ठेला व दुकानें लेकर नदी पर पहुचने लगे।छोटे छोटे बच्चे अपने पिता,दादा,चाचा व बहनों के साथ मेला में पहुँचे। युवक युवतियां भी मेला में मस्ती करती हुई देखी गयी। बच्चों ने खिलौने,गाड़ी व अन्य सामानों की खरीददारी भी किया।

लकड़ी के गाड़ी की खूब बिकी

रामपुर प्रखंड के सबार सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में मकर संक्रांति का मेला में पहुंचे बच्चों ने लकड़ी की दो पहिया,तीन पहिया गाड़ी खरीदा। दो पहिया गाड़ी 10 से 20 रुपये व तीन पहिया गाड़ी 50 से 200 रुपये तक बिका। साथ ही मेला में घूम घूमकर खूब मस्ती किया।

खिलौने की खरीददारी,चाट, पकौड़े चखा स्वाद

 सबार दुर्गावती नदी के किनारे मकरसंक्रांति पर मेला लगने के अलावा ,राजा के अकोढ़ी, चौरासी आरडी, बेलाव, खजुरा, बड़कागांव सहित अन्य जगहों पर मेला लगा। मकर संक्रांति पर लगे मेले में बच्चो ने बॉल, बैट, प्लास्टिक के गाड़ी आदि कई प्रकार के खिलौने की खरीददारी की। बच्चों ने चाट, पकौड़े, जिलेबी, गुलगप्पे,अंडा,चाउमीन, अंडारोल आदि का स्वाद चखा। 


घरेलू सामान की मेला में हुई खरीददारी

सबार दुर्गावती नदी मेला लोगो ने अपने अपने हिसाब से खूब खरीददारी की। लोगों ने घर में उपयोग होने वाले बेलन, मट्ठा घटनी, मौछि छरनी, खुरपी सहित कई लोग बांस की लाठी डंडे की खरीददारी की। एक लाठी डंडे 50 से 200 रुपये तक बिका।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top