कैमूर में समाधान यात्रा पर निकले जिप सदस्य लल्लू पटेल, लोगों ने कहा 1000 आबादी वाले गांव में स्कूल नहीं है, कहा बैठक में उठेगा मुद्दा

समाधान यात्रा में लोगों की समस्या सुनते जिप सदस्य लल्लू पटेल 

रामपुर के भीतरीबांध और अमाव पंचायत के कई गांवों में सुनी लोगो की समस्याए, सभी सरकारी सुविधाएं गांव में लाने की कही बात


भभुआ कैमूर ( बंटी जायसवाल)। शुक्रवार से भभुआ जिला परिषद सदस्य सह बसपा प्रदेश महासचिव विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल समाधान यात्रा पर निकले। पहली बार किसी जिला परिषद सदस्य द्वारा अपने जिला के क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान कराने के लिए समाधान यात्रा निकाली है। जहां गांवो में पहुंच कर चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे है।

 शुक्रवार को समाधान यात्रा के पहले दिन रामपुर प्रखण्ड के भीतरीबांध, बाराडिह, इब्राहिमपुर, अदमापुर, बरांव सहित कई गांवों में पहुंच कर भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने चौपाल लगाकर लोगो की समस्याए सुनी। जहां लोगों की समस्या सुनते हुए लल्लू पटेल ने सभी सरकारी सुविधाएं गांव में बहाल कराने की बात कही है। 

उन्होंने कहा कि इस समय मैं समाधान यात्रा के दौरान लोगों की समस्या जानने के लिए रामपुर प्रखण्ड के कई गांवों में जाकर लोगों से मिल रहा हूं। जहां कई गांवों में लोगों की काफी समस्याएं नजर आई है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आज तक कोई भी नेता या जनप्रतिनिधि हमारे गांव में कभी नहीं आते हैं। इस कारण हमारे गांव में कई सरकारी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं।

 उन्होंने बताया कि बिच्छिबांध गांव में पहुंचा तो लोगो ने बताया कि यहां 1000 आबादी का गांव है।लेकिन गांव में एक विद्यालय नहीं हैं। जिसके कारण इस गांव के बच्चे दूसरे गांव के स्कूल जाकर पढ़ाई करते हैं। जहां बच्चों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लल्लू पटेल ने कहा लोगों से कहा कि इस समस्या को लेकर बैठक में वरीय अधिकारियों से चर्चा की जाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी सरकारी योजनाएं या मूलभूत सुविधाएं हैं।उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा। ताकि ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सकें।

शनिवार को रामपुर प्रखंड के अमाव पंचायत के लालापुर, हसनपुरा, लाखनडाही, दियरी, अमाव, मड़ैचा, सलेमपुर, डडीयांव गांव में समाधान यात्रा के तहत जिप सदस्य लल्लू पटेल पहुंच कर चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनेंगे। 



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top