कैमूर: प्रमंडलीय संयुक्त निबंधन पदाधिकारी ने रामपुर और भगवानपुर के पैक्स अध्यक्षों के साथ की बैठक, कहा 15 फरवरी तक धान खरीद का लक्ष्य पूरा करेंगे



 रामपुर कैमूर ( बंटी जायसवाल)। रामपुर प्रखंड के बेलांव स्थित पैक्स गोदाम पर संयुक्त निबंधन पदाधिकारी पटना प्रमंडल पटना के संतोष कुमार झा ने रामपुर और भगवानपुर प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों के साथ शनिवार को बैठक की। इस दौरान श्री झा ने कहा कि पैक्स जनकल्याणकारी समिति है। इसमें जो पैक्स अध्यक्ष हैं वह अच्छा काम कर रहे हैं। इसके अलावा जो काम होता है वह पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। 

पैक्स अध्यक्ष किसानों को मुनाफा देते हुए धान क्रय कर भंडारन करते हैं। इसके बाद उस धान की मिलीग कर तैयार चावल को पीडीएस गोदाम में पहुंचाते हैं। इस गोदाम से उस चावल को जनवितरण प्रणाली दुकानदार ले जाते हैं। जिसको अपने लाभूकों के बिच वितरण का काम करते हैं।

 प्रदेश में सबसे अधिक लक्ष्य पटना प्रमंडल को मिला है। उसमें सबसे अधिक सासाराम को चार लाख मेट्रिक टन व कैमूर को 2 लाख 64 हजार मेट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को देखते हुए रोहतास ने 54 फिसदी व कैमूर ने 47 फिसदी धान अब तक क्रय किया । 

जबकि विभागीय निर्देशानुसार 15 नवम्बर से धान अधिप्राप्ति का कार्य पैक्स समिति द्वारा किया गया है। इस लक्ष्य को पुरा करने के लिए 15 फरवरी आखिरी तिथि निर्धारित किया गया है। आशा है कि इस निर्धारित तिथि तक लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ-साथ पैक्स अध्यक्षों के समस्या को सुना तथा उसको दूर करने का भरोसा दिया।

 बैठक में पटना से आए पटना प्रमंडल मुख्यालय सहकारिता पदाधिकारी अशोक कुमार,बीसीओ निरज कुमार, दिना नाथ चेरो,विनय कुमार, पैक्स अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, संतोष जैसवाल, धर्मेन्द्र सिंह,शिव जी सिंह,प्रेम कुमार पाण्डेय, सुधाकर मिश्रा, हिरा यादव आदि थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top