कैमूर: समाधान यात्रा के दूसरे दिन इस गांव में लल्लू पटेल का बच्चियों ने किया स्वागत, बोले ग्रामीणों के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा


भभुआ कैमूर (बंटी जायसवाल)।
कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा क्षेत्र में जन समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से बसपा बिहार प्रदेश महासचिव सह भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल समाधान यात्रा पर चल रहे है। यात्रा के दूसरे दिन जनता की समस्या को लेकर रामपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अमाव पंचायत के लालापुर, हसनपुरा, लाखनडीह, दियरी अमाँव, मड़ैचा, सलेमपुर, डडियांव,सहित कई गांवों का दौरा किया।


इन गांवों में चौपाल लगा कर जनता की जनसमस्या सुनी गई। जिसमें ज्यादातर ग्रामीणों के द्वारा नाली गली, सड़क पानी बिजली और स्कूल की समस्याएं बताया गया। वहीं इस समस्याओं को जिला परिषद सदस्य ने अधिकारियों से मिलकर जल्द समस्या समाधान कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं जनता की समस्याओं को जानने के समाधान यात्रा पर निकला हूं। जहां कई गांव में विद्यालय नहीं होने के कारण वहां के बच्चों को दूर स्कूल जाना पड़ता है।

यही नहीं आज मैं रामपुर प्रखण्ड के अमाव गांव में आया हूं। जहां ग्रामीण लोगों के द्वारा बताया गया कि कई दिनों से नल जल योजना का पानी नहीं मिल रहा है। जिसके कारण गरीब परिवार के लोगों को पानी के लिए काफी किल्लत हो रही है। यही नहीं आज तक कई लोगों को आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि अंचल और बीडीओ कार्यालय का चक्कर काटने के बाद भी कागज का परिमार्जन करने के बाद भी उनका नाम नहीं आया है।

मैं अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से कहना चाहूंगा कि आप अपने क्षेत्र में घूमते रहे और जनता की समस्या को सुनते रहे ताकि उनके तकलीफों के बारे में आप जान सके। आज मैने कई गांवों का भ्रमण किया है। जहां स्कूल पानी बिजली और नली गली की समस्या सामने आया है। जिसको लेकर मैं विभागीय अधिकारियों से बात करके जनता की समस्याओं को दूर करूंगा। क्योंकि मैं हमेशा जनता के बीच जा रहा हूं और उनका साथ दिया है और आगे भी जनता के समस्याओं के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा, और आने वाले समय में दिखा दूंगा कि जनता और गांव का विकास कैसे होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top