गाजीपुर ने छत्तीसगढ़ को फाइनल मैच में हरा कर सुमेर सिंह यादव गोल्ड कप जमाया कब्जा

गाजीपुर ने छत्तीसगढ़ को फाइनल मैच में हरा कर सुमेर सिंह यादव गोल्ड कप जमाया कब्जा
कैमूर/ बंटी जायसवाल की रिपोर्ट
-  छत्तीसगढ़ की टीम को 2 -1 से गाजीपुर ने दी करारी शिकस्त
 - शहवाज खां बने फुटबॉल फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच
भभुआ/ कैमूर. शहर के जगजीवन स्टेडियम में सोमवार को चल रहे तीन दिवसीय अखिल भारतीय सुमेर सिंह यादव फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ की टीम को गाजीपुर की टीम ने 2 -1 से करारी शिकस्त दी. मैच के दौरान दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. इस दौरान काफी समय के बाद अंतिम क्षण में गाजीपुर की टीम ने जीत का ताज अपने सिर पर पहना. इस फाइनल मैच का उद्घाटन पूर्व विधायक सह राजद नेता रामचंद्र सिंह यादव ने किया. मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों में काफी संघर्ष देखने को मिला. मैच के दौरान 60 वें मिनट में पहला गोल दाग कर गाजीपुर के खिलाडी जर्सी नंबर 6 मंटू शर्मा ने अपनी टीम की बढ़त बनायी. वहीं फिर गाजीपुर के जर्सी नंबर 8 सईद अली ने दो गोल दागकर अपनी टीम को 2- 0 से बढ़त दिलायी. लेकिन मैच के अंतिम समय में छत्तीसगढ़ के अजय ने पेनाल्टी किक मारकर मैच को 2- 1 पर कर दिया. मैच में अच्छे खेल का प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच शहवाज खा को दिया गया. विजेता टीम को गोल्ड कप देकर मुख्य अतिथि के रुप में आए पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव द्वारा सम्मानित किया गया.  इस मैच में मुख्य रेफरी की भूमिका राम प्रसाद सिंह एवं लाइनमैन की भूमिका अयूब अंसारी और रोशन अली ने निभायी. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में जिप अध्यक्ष विशंभर नाथ सिंह यादव, जिप  उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, न्यू कामना ट्रैक्टर के प्रोपराइटर तरुण सिंह, आलोक रावत, भोला यादव,देवलाल पासवान, रामाधार प्रसाद, आयोजन  समिति के अध्यक्ष निर्मल सिंह यादव, बिरजू पटेल, अरविंद चौबे,  मुकेश पटेल, मीडिया प्रभारी सुनील पाठक उर्फ मुन्ना पाठक, सहित हजारों खेल प्रेमी  मौजूद रहे.
फोटो - विजेता टीम को शील्ड देते पूर्व विधायक सह राजद नेता

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top