एसडीएम ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक युवतियों को कैरियर के लिए दिया टिप्स
कैमूर/ बंटी जायसवाल
भभुआ/कैमूर. बिहार कौशल विकास मिशन के अंतर्गत अधौरा कृषि विज्ञान केंद्र में 1दिसंबर से गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन को लेकर एक माह
का प्रशिक्षण युवाओं को दिया जा रहा है. गुरुवार को मोहनिया एसडीएम शिवकुमार रावत व अधौरा बीडीओ कृषि विज्ञान केंद्र पहुँचे. जहां पर वे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले से बातचित करते हुए युवाओं को प्रशिक्षण से होने वाल लाभ आदि के बारे में बताया. इसके साथ ही यूवाओं को उनके भविष्य के बारे कई प्रकार आवश्यक टिप्स दिये. आगे बढ़ने के लिए क्या क्या किया जा सकता है. इस मौके पर प्रशिक्षक कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार सिंह थे. गौरतलब है कि
इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी भगत प्रसाद सिंह ने किया था. उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक युवतियां अच्छी तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बारे में कहा था. प्रशिक्षण प्राप्त करने युवक युवतियां स्वरोजगार कर सकते है. सरकार द्वारा कृषि विभाग में निकलने वाली बहाली प्रशिक्षण के प्राप्त युवक युवतियों को फॉर्म भरने के बाद लिया जा सकता है. इसके साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने आये युवक युवतियां को एक माह तक कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा. कृषि वैज्ञानिकों द्वारा युवक युवतियों को सभी प्रकार के बीजों के उत्पादन के बारे में बारे बताया जायेगा. यह प्रशिक्षण 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगा. इस प्रशिक्षण में 20 युवक व 10 युवतियों ने भाग लिया है.
फोटो - प्रशिक्षण के दौरान युवक युवतियों को टिप्स देते मोहनिया एसडीएम व अन्य
एसडीएम ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक युवतियों को कैरियर के लिए दिया टिप्स
गुरुवार, दिसंबर 14, 2017
