पूर्व नप सभापति ने सात निश्चय योजना के तहत नाली गली का निविदा नहीं निकाले जाने पर नप ईओ से की शिकायत
* * Kaimurlivenews.blogpost.com **
# कैमूर से बंटी जायसवाल की रिपोर्ट #
- इस नाली गली के निर्माण नहीं होने से लोगो को हो रही है परेशानी
भभुआ/कैमूर. शहर के वार्ड नंबर 12 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत शहरी क्षेत्र में नाली गली निर्माण कराने के लिए नया नप सरकार द्वारा निविदा नहीं निकालने पर पूर्व नगर सभापति बजरंग बहादुर सिंह उर्फ मलाई सिंह द्वारा नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर शिकायत किया गया है. दिए गए आवेदन के माध्यम से पूर्व नगर अध्यक्ष का कहना है मुख्यमंत्री शहरी नाली गली पक्कीकरण योजना अंतर्गत विभागीय आदेश द्वारा वर्ष 2016 में नाली गली का प्रत्येक वार्ड का योजना सूचीबद्ध तैयार कर प्राक्कलन बनाया गया था और नगर विकास विभाग को भेजा गया था. जिसका जो 2016 में निविदा निकाल प्रत्येक वार्ड में क्रमशः नाली गली का निर्माण कराया गया. लेकिन 4 दिसंबर को योजनाओं की सूची एवं प्राक्कलन तैयार नगर परिषद कार्यालय द्वारा निर्गत किया गया. इस प्रकाशित सूची में वार्ड नंबर 12 का योजना का स्वीकृति होते हुए भी निविदा नहीं निकाला गया है. जो नियमानुसार नहीं है. सात निश्चय योजना का गाइडलाइन दर्शाता है कि जो भी योजना पूर्व में लिया गया है उसकी सूची से क्रमशः योजनाओं का निविदा करना है. लेकिन सूचीबद्ध वार्ड नंबर 12 का योजना एवं संख्या दो संजय पटेल के घर से संजय शर्मा घर तक नाली गली निर्माण के लिए निकालना है. लेकिन निविदा निकालने से दुर्भावनावश वंचित कर दिया गया है. पूर्व में वार्ड नंबर 12 की सभी नाली गली का निर्माण किया जा चुके हैं, लेकिन यही योजना निर्माणाधीन है. इसके साथ ही उक्त योजना के लिए निविदा निकाल कर नाली गली बनवाने का मांग किया गया है.
फोटो - बजरंग बहादुर सिंह उर्फ मलाई सिंह, पूर्व नगर सभापति, भभुआ
पूर्व नप सभापति ने सात निश्चय योजना के तहत नाली गली का निविदा नहीं निकाले जाने पर नप ईओ से की शिकायत
शुक्रवार, दिसंबर 15, 2017
