युवाओं के लिए आदर्श है सरदार पटेल
कैमूर/बंटी जायसवाल
भभुआ
शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का 67 वीं पुंयतिथि के अवसर पर युवा जदयू द्वारा बैठक किया गया. इसका अध्यक्षता युवा जदयू के जिला प्रवक्ता दीपक पटेल व संचालन ओम प्रकाश पटेल ने किया. बैठक के दौरान सरदार पटेल के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. इस मौके पर युवा जदयू प्रवक्ता दीपक पटेल ने कहा कि अनेक
रियासतों को एक राष्ट्र के नीचे लाने वाले सरदार पटेल हम युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं. हम युवाओं का भी फर्ज बनता है कि सरदार पटेल को अपना आदर्श मानते हुए उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलते हुए एकता के संदेश पूरे देश को दें. मौके पर अजीत पटेल, आशुतोष पटेल, राजकुमार राम, मुन्ना कुमार आनंद, चेतु राम, गुलशन कुमार सहित कई लोग शामिल थे.
