बीच सड़क पर हंगामा करते शराबी पुलिस ने पकड़ कर भेजा...



Kaimurlivenews.blogpost.com न्यूज डेस्क 

चैनपुर से नीरज राजपूत 

चैनपुर.  स्थानीय पुलिस द्वारा हाटा बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति थानाक्षेत्र के शेरपुर गांव का झकरी बिंद बताया जाता है. पता चला है कि झकरी बिंद शराब के नशे में धुत्त होकर हाटा बाजार में हंगामा मचा रहा था. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके एएसआई अरुण कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस द्वारा उक्त शराबी को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि उक्त शराबी को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top