बिहार के इस गांव में ठंड के मौसम में यह समस्या हुई उत्पन्न तो सरपंच ने लगायी डीएम से गुहार

चैनपुर से नीरज राजपूत की रिपोर्ट
- पेयजल समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मिले सरपंच
चैनपुर. अभी ठंड की शुरुआत ही हुई है और ये मौसम पेयजल संकट का नहीं होता लेकिन इसके बावजूद प्रखंड क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में स्थित बढ़ौना पंचायत के सेमरिया गांव का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है. अपने इस समस्या को लेकर पंचायत के मुखिया बाबूलाल बिंद गुरुवार को जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह से मिले और आवेदन देकर लोगों की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए समाधान की मांग की. सरपंच ने बताया कि गांव में आठ संर्बसेबल चल रहे है जिसके कारण चापाकल पानी छोड़ने लगे है और कई चापाकल तो बंद भी हो गए है. उनके द्वारा संर्बसेबल चालकों पर पानी बेचने का भी आरोप लगाया गया. उन्होंने बताया की जब अभी यही हाल है तो गर्मी में क्या हाल होगा इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि इसी को देखते हुए जिलाधिकारी से गुहार लगाई गई है और जिलाधिकारी द्वारा जल्द ही इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top