जब प्रशासन ने नहीं दिखायी तत्परता तो ठंड से बचाव के लिए इस समाजसेवी ने किया यह काम,पढ़ें खबर


फ़ोटो - हाटा के महादलित बस्ती में अलाव जलवाते समाजसेवी नीरज पांडेय

- हर वर्ष समाजसेवी द्वारा कंबल वितरण व जलावाई जाती है अलाव 
Kaimurlivenews.blogpost.com न्यूज डेस्क
चैनपुर से नीरज राजपूत 
चैनपुर.  लगातार चल रहे पछुआ हवा के कारण दिनो दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. तापमान में गिरावट के कारण लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. बढ़ते ठंड के बीच गरीब परिवार की मुसीबतें भी बढ़ती जा रही है. प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं किये जाने के कारण उन परिवारों को ठंड से बचने का कोई रास्ता नहीं बचता. बड़े-बड़े दावे करने वाला प्रशासन क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था के नाम पर चुप्पी साध लेता है. जबकि अलाव के लिए सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च किये जाते हैं. लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिखता. जब कैमूर जिला प्रशासन द्वारा ठंड से बचाव के लिए न अलाव जलाया गया और न ही तत्परता दिखायी तो इस समाजसेवी को समाज की सेवा व गरीबो से ठंड से बचाव के लिए आगे आना पड़ा.

. गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रशासन से पूर्व समाज सेवी द्वारा ही अलाव की व्यवस्था की गई. युवा समाजसेवी नीरज पांडेय ने प्रखंड क्षेत्र के ख़रीगांवा, हाटा सहित कई महादलित बस्ती में अलाव जलवाया गया. जिससे लोग ठंड से निजात पा रहे हैं. समाजसेवी द्वारा अलाव जलवाने के साथ-साथ अहले सुबह इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है. समाजसेवी नीरज पांडे ने बताया कि ये अलाव इस ठंढ को देखते हुए लगातार जलाया जाएगा ताकि क्षेत्र के गरीब परिवार को कोई परेशानी ना हो. इसके लिए दलित बस्ती, बस स्टैंड, बाजार जैसे स्थल का चयन किया गया है. जिससे अधिक लोगों को अलाव जलाकर ठंड से राहत दिलायी जाये. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top