सम्मेलन में बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओ ने लिया शपथ

फोटो - प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते जदयू जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ प्रमोद सिंह

Kaimurlivenews.blogpost.com न्यूज डेस्क
रामपुर@ रजनीकांत दूबे
- मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना को धरातल पर उतारने का लिया गया निर्णय
रामपुर. बुधवार को प्रखंड के बेलाव स्थित बालिका उच्च विद्यालय के सामुदायिक भवन में जदयू का प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्यमंत्री के द्वारा चलाये गए अभियान जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा उन्मूलन, शराबबंदी व मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना जैसे आर्थिक हल युवाओ का बल, घर घर तक पक्की नाली गली , हर घर शौचालय निर्माण, हर घर नल का जल, हर घर तक बिजली लगातार इन सभी सात संकल्प को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया गया. 

सम्मेलन में उपस्थित जदयू कार्यकर्ता 

बैठक के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया.मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ प्रमोद सिंह, प्रकोष्ठ महिला जिला अध्यक्ष ज्ञान्ती देवी, राज्य परिसद सदस्य अजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष घुरा यादव, प्रकोष्ठ पंचायती सदस्य अजय पटेल, सेवा दल प्रकोष्ठ अध्यक्ष लियाकत अंसारी, महादलित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कृपा नारायण राम, संचालन भीम सिंह, प्रखंड सचिव शिवशंकर शर्मा, महादलित प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण राम, शत्रुघ्न सिंह, अनिल रज्जक सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top