- विद्यालय में बच्चों को पढ़ाया गया स्वच्छता का पाठ
Kaimurlivenews.blogpost.com न्यूज़ डेस्क
चैनपुर@ नीरज राजपूत
चैनपुर. प्रखंड क्षेत्र के मदुरना पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नंदना में सीएलटीएस प्रशिक्षकों द्वारा विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया. सीएलटीएस प्रशिक्षकों ने बच्चों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया. उन्होंने बच्चों से कहा की आप सभी घर जाकर अपने माता पिता से घर में शौचालय बनवाने की बात कहें और उनसे कहे कि हम लोग शौच के लिए बाहर नहीं जाएंगे. सीएलटीएस कर्मियों ने वहां मौजूद लोगों से अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार शौचालय का
निर्माण कराने की अपील की गई.
फोटो- स्वच्छता का पाठ पढ़ाते सीएलटीएस कर्मी
प्रकाश तिवारी व कमलेश तिवारी ने कहा कि गांव को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए महंगा शौचालय ही जरूरी नहीं है, वैकल्पिक शौचालय का भी निर्माण कराया जा सकता है. सरकार द्वारा शौचालय निर्माण के बाद प्रोत्साहन राशि के रूप में 12 हजार रुपये देने का प्रावधान है. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह, ओंकार तिवारी, पंकज कुमार, रवीना कुमारी, चंदन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

